चैनपुर: शाहपुर चौक पर गुमटी दुकान से छह पुड़िया हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
पलामू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसे लेकर चैनपुर थाना पुलिस की ओर से शाहपुर चौक पर छापामारी की गई। यहां एक गुमटी दुकान से 6 पुड़िया हेरोइन बरामद किया गया। इसकी बिक्री में लगे एक युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।