मंदसौर: होलिका दहन में सूखी लकड़ी एवं गोबर के कंडे का उपयोग करें - कलेक्टर दिलीप कुमार यादव
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सामाजिक लोगों ने सभी से आग्रह किया कि होलिका दहन में हरे पेड़ पौधों को ना काटा जाए। गोबर के कंडों का प्रयोग करें एवं संयमित रूप से होली खेले। बैठक के दौरान सभी ने यह भी आग्रह किया की होली में गुलाल का उपयोग करें और केमिकल युक्त रंगों का उपयोग न करें।