कन्नौज: शहर के सफदरगंज मोहल्ले में शराबी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, धर्म विशेष पर की अभद्रता पूर्ण टिप्पणी।
कन्नौज शहर के सफदरगंज मोहल्ले में शराबी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। शराब के नशे में युवक ने मंगलवार देर रात मोहल्ले में जमकर तांडव किया। शराबी युवक ने पुलिस और अधिकारियों को भद्दी गालियां दी साथी ही धर्म विशेष पर भी टिप्पणी की है। वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति अमरू पिता ओमप्रकाश निवासी सफदरगंज का बताया जा रहा है।