बीना: ग्राम बारधा में नवविवाहिता की रहस्यमयी आत्महत्या, 20 साल की उम्र में फांसी लगाकर दे दी जान
Bina, Sagar | Jun 28, 2026 ग्राम बरधा में हुई इस घटना से मातम छा गया। 20 वर्षीय महक, जो महज 7 मई को सौरभ साहू के साथ ब्याही गई थी, अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। महक सागर से नर्सिंग कोर्स कर रही थी। शादी के बाद कुछ दिनों से वह अपने मायके में रह रही थी। शनिवार की शाम को भाई ने कमरे में यह भयानक नजारा देखा। पुलिस ने मृतक नव विवाहिता का डॉक्टर की पैनल से पोस्टमार्टम कराया है।