भिंड नगर: प्रताप पुरा कांटे के पास बाइक और ऑटो की टक्कर में एक युवक की मौत, सोशल मीडिया क्रिएटर आयुषी भी घायल
भिंड के अटेर थाना क्षेत्र मे प्रतापपुरा धर्म कांटे के पास आज मंगलवार के रोज सुबह 9 बजे बाइक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई घटना के बाद स्थानीय लोगो ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से घायलों को भिंड जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉ द्वारा घायल युवती का उपचार किया जा रहा है