मैनपुरी: किशनी क्षेत्र के नुनारी निवासी पीड़ित के साथ दबंगों ने गाली गलौज का विरोध करने पर की मारपीट, एसपी से की शिकायत
किशनी क्षेत्र के ग्राम मुरारी निवासी प्रबल प्रकाश पुत्र अतर सिंह ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके साथ गांव के दबंगो के द्वारा गाली गलौज दी जा रही थी। जिसको लेकर जब पीड़ित में विरोध किया तो दबंगों ने लाठी डंडों से पीड़ित के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है।