मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में विपक्षियों द्वारा खेत में रोटावेटर चलाने का विरोध करने पर दबंगों ने किशोरी ओर उसके भाई के साथ की मारपीट
थाना क्षेत्र के मधुपुरी निवासी अनुष्का ओर उसका भाई अवनेश अपने मामा के घर नगला कोडर रहे थे। वहीं बीती 29 जुलाई को दबंगों द्वारा खेत पर रोटावेटर चलाया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने अनुष्का ओर उसके भाई अवनेश के साथ मारपीट की। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने पर की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है।