मैनपुरी: भोगांव के रुई में दबंगों के द्वारा पीड़ित की जमीन पर किया जा रहा जबरन कब्जा, डीएम से की शिकायत
भोगांव थाना क्षेत्र के रुई निवासी अमित पाल ने डीएम कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनकी जमीन पर दबंगों के द्वारा जबरन तरीके से कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन थाना पुलिस की तरफ से दबंगो पर कार्रवाई नहीं की गई है। दबंगो पर कार्रवाई को लेकर डीएम से शिकायत की है।