मैनपुरी: भोगांव के रुई निवासी पीड़ित मां ने बेटी की हत्या की जांच कुरावली CO से हटाकर दूसरे से कराए जाने को लेकर SP से की शिकायत
भोगांव क्षेत्र के रुई निवासी कमला देवी पत्नी स्वर्गीय अहिवरन सिंह ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। की ससुराली जनों ने दहेज के चलते उनकी बेटी की हत्या कर दी थी। जिसमें सीओ कुरावली के द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। और ना ही जांच की जा रही है। जिसको लेकर पीड़ित मां दूसरे से जांच कराए जाने को लेकर एसपी से शिकायत की है।