मुज़फ्फरनगर: नवीन मंडी स्थल में आग का तांडव, 7 दमकल गाड़ियों ने 6 घंटे बाद पाया काबू, लपटें देख सहमे लोग, लाखों के नुकसान की आशंका
मुजफ्फरनगर के नवीन मंडी स्थल में देर रात दोने-पत्तल और तिरपाल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि 7 दमकल गाड़ियों को करीब 6 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। धुएं का गुबार और ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देती रहीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जेसीबी से दीवार तोड़कर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।