सिधवलिया: बरहिमा मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार युवक हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक अपनी बाइक पर सवार होकर सिधवलिया बाजार जा रहा था। तभी इसी दौरान बरहिमा मोड़ के पास दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई।