पतरघट: पतरघट प्रखंड के पस्तपार में जरूरतमंदों को शिव शंकर सिंह व पार्वती देवी की स्मृति में कंबल वितरित
पतरघट। ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। पतरघट प्रखंड के अंतर्गत पस्तपार गांव में पूर्व प्रधानाध्यापक शिव शंकर सिंह और समाजसेविका पार्वती देवी की स्मृति में बड़ी संख्या में लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। समारोह में समाजसेवी सह लायंस क्लब मधेपुरा के सदस्य आलोक कुमार मंडल ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही असली पूजा है। उन्होंन