सिलाव: अखिल भारतीय असैनिक सेवा कैरम प्रतियोगिता के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने विश्व धरोहर नालन्दा खंडहर का किया भ्रमण
Silao, Nalanda | Feb 15, 2024 अखिल भारतीय असैनिक सेवा कैरम प्रतियोगिता के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने विश्व धरोहर नालन्दा खंडहर का भ्रमण किया. इस दौरान खंडहर से जुड़ी सभी तथ्यों एवं इतिहासों की जानकारी ली. मौके पर बीडीओ डॉ. उदय कुमार, सीओ शम्भू मंडल एवं स्थानीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.