सिलाव: सिलाव थाना पुलिस ने सिलाव बाजार से नशे में धुत दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Feb 14, 2024 सिलाव बाजार से सिलाव थाना पुलिस ने नशे में धुत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों में खोजा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार एवं मंजैठा गांव निवासी ओम प्रकाश हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में गिरफ्तार इन दोनों व्यक्तियों के एल्कोहॉल सेवन करने की पुष्टि की गई है।