भिंड नगर: 5 हजार के इनामी बदमाश को देहात पुलिस ने हीरालाल में किया गिरफ्तार, हत्या के मामले में था फरार
देहात थाना पुलिस ने हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी करीब डेढ़ साल से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी 2024 को चरथर के हार स्थित ग्राम हीरालाल का पुरा में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी,