मानसी स्थित एनएच-31 के मां कात्यायनी पेट्रोल पंप परिसर में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष स्वर्गीय सुशीला देवी की सातवीं पुण्यतिथि सोमवार शाम 4:00 बजे मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्वेता भारती तथा मंच संचालन सिकेन्द्र वक्त आजाद ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करने से हुई