पोटका में रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में बुधवार को गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पधारी चार देवकन्याओं—मनस्वी वर्मा, आरती कुमारी, शिखा पालीवाल एवं शिवानी वर्मा—के निर्देशन में यज्ञ विधिवत संपन्न हुआ। यज्ञ में संस्थान के अध्यक्ष राम बचन एवं अध्यक्षा रंभा देवी ने मुख्य रूप से पूजा-अर्चना की।