उमरेठ के मोरडोंगरी इटावा के पीडित ने एसपी को पत्र लिखा है। इस पत्र में पीडित ने चांदामेटा अस्पताल की लापरवाही के लिए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फरियादी कैलाश साहू ने बुधवार को पांच बजे बताया कि पत्र में चांदामेटा अस्पताल की लापरवाही का जिक्र कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।गौरतलब है कि फरियादी की पत्नी के प्रसव के दौरान पेट मे कपड़ा छोड़ दिया था।