सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में बाप के संरक्षण में बेटे ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस जांच में हुआ खुलासा
सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में बाप के संरक्षण में नाबालिक किशोर ने एक नाबालिक किशोरी को तीन दिनों तक अगवा कर दुष्कर्म किया था, यह जांच के क्रम में खुलासा हुआ है ।इस संबंध में थाना प्रभारी हर्ष कुमार शाह के द्वारा बुधवार को 11:00 बजे प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दिए बताया गया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया।