बहराइच: टिकोरा मोड़ के पास रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच हुई भीषण टक्कर, 7 लोग घायल
बहराइच के लखनऊ हाइवे पर टिकोरा मोड़ चौकी के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। कानपुर से बहराइच आ रही रोडवेज बस और ट्रेक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बस कंडक्टर भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।