जानसठ: भोपा पुलिस ने दबिश के दौरान दो हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए तमंचे, कारतूस, एक गाड़ी और नगदी
भोपा पुलिस ने मंगलवार शाम 6:00 बजे के आसपास दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है,हथियार तस्कर सानिब और सादाब को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से भारी मात्रा में तमंचे कारतूस और एक थार गाड़ी सहित 9330 की नगदी बरामद की गई, बताया जा रहा है कि अवैध रूप से हथियार तस्करी का कारोबार ये शातिर बदमाश कर रहे थे, पुलिस ने दोनों को धर दबोचा और जेल भेज दिया है।