हुसैनाबाद: मूंग की फसल बचाने के लिए खेत में दौड़ाया करंट, दो गायों की मौत; जांच में जुटा प्रशासन ।
हुसैनाबाद अनुमंडल: हैदरनगर थाना क्षेत्र के तारा गांव में फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए तारों में कथित रूप से बिजली प्रवाहित किए जाने से दो गायों की मौत हो गई। घटना में गायों को बचाने पहुंचे एक किशोर भी करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया, जिसे ग्रामीणों की तत्परता से सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है ।