चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 घोड़ानेगी चौक पर इनोवा कार ने ट्रेलर के पीछे जोरदार टक्कर मार दिया।जिसमें इनोवा कार की आगे की हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।हालांकि कार सवार बाल बाल बच गए।घटना शनिवार शाम 4:30 बजे की है।जानकारी के अनुसार कार रांची से टाटा की ओर जा रहा था।उसी दौरन आगे जा रहें ट्रेलर अचानक एनएच 32 की ओर जाने के लिए मोड़ दिया।