खंडवा: नौवीं की छात्रा से बलात्कार, आरोपी हिरासत में, घर में घुसा, मां ने देखा तो भागा
खंडवा में नौंवी क्लास की एक छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। खुलासा तब हुआ जब छात्रा के साथ शुक्रवार रात को छेड़छाड़ की वारदात हुई। आरोपी घर में घुस आया था, इसी दौरान छात्रा की मां की नींद खुली और उसने देख लिया। आरोपी, उसी समय घर से भाग निकला। जानकारी शनिवार शाम 4 बजे के लगभग की है