डुमरियागंज: डुमरियागंज में अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन किया, सौंपा ज्ञापन
डुमरियागंज तहसील बार एसोसिएशन व आदर्श बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र पाठक की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने बिल की तत्काल वापसी की मांग की। वही उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में तहसीलदार रविकुमार यादव को राष्ट्रपति, केंद्रीय कानून मंत्री, राज्यपाल व बार काउंसिल ऑफ इंडिया को संबोधित ज्ञापन देकर एसडीएम के माध्यम भेजवाने की बात कही।