महाशिवरात्रि के अवसर पर डुमरियागंज क्षेत्र में स्थित भारत भारी शिव मंदिर पर बुधवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं और पूजन अर्चन कर रहे हैं। इस अवसर पर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम हैं। क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।