कटनी नगर: वन्य प्राणी आबादी में न आएं इसलिए वन विभाग जलकुंडों में भर रहा पानी
लगातार तापमान में हिज़ाफा होने के कारण जंगलों की नमी सूख चुकी है और प्राकृतिक जल स्रोत भी सूखने की कगार पर है ऐसे में वन विभाग द्वारा वनों के अंदर बने सोसरों (जलकुंड) में टैंकरों के माध्यम से पानी भरा जा रहा ताकि वन्यजीवों को जल मिल सके। इस संबंध में आज सोमवार दोपहर 3 बजे डीएफओ गर्वित गंगवार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरी गर्मी यह प्रकिया जारी रहेगी।