बिल्सी: मुजरिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो को मारी जोरदार टक्कर, आधा दर्जन लोग हुए घायल
Bilsi, Budaun | May 18, 2026 बिल्सी-मुजरिया मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो में सवार एक ही परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।