मंझनपुर: तेज रफ्तार का कहर, मंझनपुर से सटे चपरी आम के पास आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, डायल 112 का सिपाही सहित दो घायल
चपरी आम के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में डायल 112 में तैनात एक कांस्टेबल समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। करारी थाने में डायल 112 पर तैनात कांस्टेबल किसी कार्य से मंझनपुर गए थे। वापस लौटते समय जैसे ही वह चपरी आम के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे व्यक्ति की बाइक से भिड़ंत हो गई है।