आज दिनांक 4 दिसंबर को शाम 4:00 बजे थांदला तहसील के बाबा कोकिंदा पहाड़ पर स्थित क्रांतिकारी टंट्या मामा भील की प्रतिमा पर आदिवासी युवा क्रांति संघ के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जनों के द्वारा माल्यार्पण किया गया इस दौरान आदिवासी युवा क्रांति संघ के पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को टंट्या मामा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संबोधित किया।