पटना ग्रामीण: सलमान खान का सेक्रेटरी बनकर बेऊर की महिला से साइबर ठगी, गुजरात साइबर थाने में केस दर्ज
पटना के बेऊर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का सेक्रेटरी बताकर एक महिला को झांसे में लिया। आरोप है कि गुजरात के एक व्यक्ति ने महिला को अभिनेता सलमान खान द्वारा आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। ठगों ने इस बहाने महिला से 8–9 बैंक खाते खुलवाए और प्रत्येक खाते में दो-दो लाख रुपये देने का