हरदा: पंचायत भवन की जमीन पर अतिक्रमण के विरोध में ग्राम पंचायत कोलीपुरा के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में बजाई थाली।
Harda, Harda | Jun 23, 2026 हंडिया तहसील की ग्राम पंचायत कोलीपुरा के ग्रामीण मंगलवार को जिला पंचायत में आयोजित जनसुनवाई में अनोखे अंदाज में पहुंचे। सरपंच शिवनारायण देवड़ा के नेतृत्व में करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने थाली बजाकर पंचायत भवन के लिए आरक्षित शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण का विरोध दर्ज कराया।