गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (GGTU), बांसवाड़ा में 8 जनवरी को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह के सफल, गरिमामयी एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार रात 8 बजे विश्वविद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास सम्पन्न हुआ।