#नंदा_चौकी_पुल का बड़ा #हिस्सा_धंसा।
देहरादून नंदा की चौकी के पास बना नया पुल पहली मानसून की बारिश भी नहीं झेल पाया। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया गया था। बारिश के बीच पुल का एक बड़ा हिस्सा धंस जाने से सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। हाल ही में तैयार किए गए इस पुल की एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर यातायात रोक दिया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा पुल पूरी तरह सुरक्षित है केवल एप्रोच रोड़ को नुकसान पहुँचा है जिसको ठीक करा लिया गया है। सड़को व पुलों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जांच की जरूरत पड़ी तो जांच कराई जाएगी।