मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में 1.95 लाख क्विंटल धान की खरीद, 69 हजार क्विंटल का उठाव होने से पैक्स संचालकों में आक्रोश
पलामू जिले में लक्ष्य के अनुसार धान की खरीद हो गई है, लेकिन उठाव ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। धान पैक्स गोदाम में पड़कर लगातार सूख रहा है। लगातार परेशान होने के बाद पैक्स संचालकों ने मंगलवार शाम 5 बजे सहकारिता कार्यालय में बैठक की। अध्यक्षता जिला पैक्स अध्यक्ष संघ के जिला अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने की। विभागीय अव्यवस्था के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया।