गढ़वा जिले के रमना प्रखंड के मनरेगा बीपीओ प्रभु कुमार को 12000 रिश्वत लेते पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने मंगलवार दोपहर 12 बजे रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम बीपीओ को लेकर मेदनीनगर पहुंची और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।