बारसूर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान में 2.2 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई और 15 दुकानदारों पर कुल 1,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर पंचायत ने नागरिकों से पर्यावरण अनुकूल थैलों का उपयोग करने और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की अपील की है।