छत्तीसगढ़ के बालोद जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए सोमवार को न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। संघ के कुल 275 मतदाताओं में से 253 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया को लेकर सोमवार सुबह 11 बजे से ही न्यायालय परिसर में गहमा-गहमी बनी रही। मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखा गया है। मतगणना मंगलवार सुबह 11 बजे से की जाएगी, जिसके तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।