जमशेदपुर के बिष्टुपुर में JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहर बुधवार को 8 बजे अचानक दो ग्रुप के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुख्य द्वार के पास कुछ स्टूडेंट्स खड़े थे, तभी 6–7 युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी।