नागौद: रमना टोला वार्ड 36 में गहराया पानी का संकट, असामाजिक तत्वों द्वारा पाइप लाइन काटे जाने से जनता परेशान
Nagod, Satna | May 27, 2026 रमना टोला वार्ड क्रमांक 36 में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है। जानकारी के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पानी की पाइप लाइन काट दिए जाने के कारण क्षेत्र में जल आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। भीषण गर्मी के इस दौर में वार्डवासियों को पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होना पद रहा हैं।इंटक के जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने खड़े किए सवाल।