नवगछिया: जमीनी विवाद में मारपीट, महिला समेत दो घायल
रंगरा थाना क्षेत्र के दास टोला में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सुबोध राजपाल (पिता- सरजुग राजपाल) और सुनीता देवी के रूप में हुई है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी ललन राजपाल, अनुज राजपाल, विकास राजपाल और रिंकी देवी ने जमीनी विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की। घटना में दोनों घायल हो गए, जिन