मांझी: मांझी-दरौली मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया से जलजमाव, ग्रामीणों ने निर्माण की मांग उठाई
Manjhi, Saran | Apr 3, 2026 मांझी नगर पंचायत के मांझी-दरौली मुख्य मार्ग स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया की सफाई व पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पथ निर्माण विभाग, छपरा को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन शुक्रवार के दोपहर 3 बजे सौंपा है. ग्रामीणों का कहना है कि यह मुद्दा विधान परिषद में प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव द्वारा उठाए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.