मंदसौर: लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर व कलेक्टर ने भगवान पशुपतिनाथ लोक निर्माण का किया निरीक्षण
मंदसौर लोक सभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने भगवान पशुपतिनाथ लोक निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदसौर विधायक विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित मंदिर निर्माण एजेंसी, संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।