मंदसौर: आगामी सभी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई शांति समिति की बैठक
मंदसौर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान आगामी दिनों में आने वाले पर्व जिसमे इदुलजुहा, मोहर्रम, श्रावण माह, श्रावण सोमवार, शाही सवारी, रक्षाबंधन इत्यादि पर्वो पर की जाने वाले शांति व्यवस्था पर चर्चा की गई।