छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बूड़ा गनेशपुरा निवासी एक महिला ने आज 05 जून दोपहर करीब 2:30 बजे अपने गांव के ही चार लोगों और उसके साथियों पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए आवेदन के अनुसार 1 जून को खेत पर काम करने के दौरान विवाद हुआ था।