नरवर: नरवर के शेरगढ़ वन क्षेत्र में प्लांटेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, भुगतान के बावजूद पौधों की सुरक्षा भगवान भरोसे
नरवर के शेरगढ़ वन क्षेत्र में किए गए प्लांटेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा पौधों की सुरक्षा एवं देखरेख के लिए जिम्मेदार लोगों को नियमित रूप से भुगतान किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह लचर नजर आ रही है।