गल्ला मंडी स्थित एसबीआई बैंक शाखा के जनरेटर में अज्ञात कारणों से लगी आग, फायर ब्रिगेड टीम पहुंची
Raebareli, Raebareli | May 21, 2026
कोतवाली नगर क्षेत्र के,गल्ला मंडी स्थित एसबीआई बैंक शाखा के,जनरेटर में अचानक भीषण आग लग गई जिसके चलते पूरा,जनरेटर विकराल रूप से जलने लगा यह घटना, बुधवार की रात की बताई जा रही है।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से,आग पर काबू पाया।इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।लेकिन बैंक का कार्य जरूर प्रभावित हुआ है।पुलिस आग लगने के कारणों का पता लग रही।