रावतभाटा: तम्बोलिया में तूफान का तांडव, घर पर गिरा बिजली का पोल, उड़े टिनशेड, पेड़ धराशायी होने से बढ़ी परेशानी
विजय सिंह ने शुक्रवार शाम 7 बजे बताया कि तम्बोलिया गांव में आज आए तेज आंधी और तूफान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण एक मकान पर बिजली का पोल गिर गया जिससे रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। कई टिनशेड उड़ गए और गांव में अनेक पेड़ धराशायी हो गए। बिजली व्यवस्था भी बाधित रही। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।