खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने खुसरूपुर से लापता हुआ 24 वर्षीय मानव कुमार को बरामद कर लिया है। मानव कुमार के पिता कौशल कुमार सिंह ने 25 दिसंबर को लापता होने का मामला दर्ज कराया था। खुसरूपुर पुलिस लगातार मानव कुमार की तलाश में जुटी रही और 28 दिसंबर की शाम बरामद कर लिया है। बरामदगी कहां से किस परिस्थिति में किया है पुलिस अभी इसकी जानकारी नहीं दी है।