फतेहपुर: फतेहपुर में 24 घंटे के अंदर फिर आने वाला है आंधी-तूफान, DM निधि गुप्ता वत्स ने दी जानकारी, लोग घरों में रहें सावधान
“सचेत ऐप” के माध्यम से प्राप्त मौसम संबंधी सूचना के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान जनपद फतेहपुर के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा, तेज आँधी एवं 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग द्वारा 'रेड अलर्ट' जारी कर दिया गया है। जनपद वासियों से यह अपील है कि खराब मौसम के